फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च, कहा- महिला विरोधी विपक्ष ने बिहार की हकमारी की है

Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भाजपा और एनडीए के आक्रोश रैली के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने आज धिक्कार मार्च निकाला। धिक्कार मार्च के दौरान पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा कि महिला विरोधी विपक्ष ने बिहार की हकमारी की है।
विज्ञापन
धिक्कार यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने से एनडीए विपक्ष के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहा है। दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी और जदयू ने संयुक्त रूप से आक्रोश रैली निकाली, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की थी। इसी तरह आज उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने आज राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में धिक्कार मार्च निकाला। पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने की।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं

इस संबंध में धिक्कार मार्च की अगुआई कर रहे  पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार की हकमारी हुई है और यह हकमारी विपक्ष ने की है। उन्होंने कहा कि  देश के सामने यह एक अच्छा अवसर था, जब महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता था, आरक्षण बिल में संशोधन किया जाता। पूरे देश में परिसीमन का कार्य होता। बिहार जैसे राज्य जहां लोक सभा में 40 सीटें हैं वहां यह बढ़कर 60 हो जातीं। इस तरह से बिहार की हकमारी हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों की हकमारी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' जैसी कहानी की किरदार बनी एक लड़की मिल गई; अमर उजाला की खबर के बाद क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


धिक्कार मार्च में दीपक प्रकाश ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया लेकिन इसके जरिए महिला विरोधी लोगों का चेहरा उजागर हुआ है। उन महिला विरोधी लोगों के चेहरा को उजागर करने के लिए हमलोग सड़क पर उतरे हैं और अब हमलोग महिला विरोधी चेहरों का हमलोग लगातार विरोध करेंगे। इस संबंध में महिला कार्यकर्ता स्मृति मुकूंद ने कहा कि महागठबंधन के लोग महिला विरोधी हैं। लोकसभा में उनकी काली करतूतों और गलत नियत की वजह से महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया।

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें