फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद ने अपने तीन विधायकों को छह साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

Sun, 16 Aug 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने तीन विधायकों-महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातिमा को छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया।

विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, यह तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। बताया ये भी जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर इन सभी को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि श्याम रजक पार्टी छोड़ने के बाद फिर से अपने पुराने घर यानी राजद में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्याम रजक सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे जेडीयू के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें