13 साल की नाबालिग छात्रा के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। बच्ची की नानी ने पास के दवा दूकान से दवा लाकर उसे खिलाया लेकिन आराम नहीं मिला। मजबूरन वह पास के अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद जब बताया, नानी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची गर्भवती थी। जब नानी ने पूछा तो बच्ची ने रोते हुए सब कुछ कह डाला कि किस तरह से मस्जिद के इमाम ने तालीम के नाम पर उस नाबालिक लड़की का यौन शोषण किया। मामला सहरसा जिला के सदर थाना क्षेत्र का है।
पंचों ने अस्मत की कीमत लगाई दस हजार रुपये
मस्जिद के इमाम का घिनौना चेहरा सामने आने के बाद परिजनों ने इस बात की शिकायत आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों से की तो गांव के कुछ लोगों ने इस मांमले को दस हजार में रफा-दफा करने की बात कहने लगे। लोगों का कहना था कि मामला थाना में जाने के बाद गांव मोहल्ले की बदनामी होगी इसलिए दस हजार रुपया लेकर मामले को यहीं खत्म करो। इतना ही नहीं वहां के लोगों ने उसे बेटी की शादी में भी मदद करने का आश्वासन देकर मामले को थाना तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के परिजन इस बात पर राजी नहीं हुए। तब उन लोगों ने पीड़िता और उसके घर वालों को गांव से बाहर निकाल देने और जान से मार देने की धमकी देने लगे। कोई रास्ता न देख पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया और नगर थाना में मोहम्मद अनवर के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज उर्फ चुन्ना को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी इमाम मोहम्मद इम्तियाज उर्फ चुन्ना
- फोटो : अमर उजाला
धमकी देने वालों को भी बनाया आरोपी
पीड़िता की मां का कहना है कि जब मैं मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी का ऑपरेशन कराकर उसका इलाज करा रही थी तब मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मुमताज, मोहम्मद तारीख, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद छोटकन, मोहम्मद अंजार और मोहम्मद शमसीर वहां पहुंचे और मुझे इस मामले को रफादफा करने की बात कहने लगे। इसके एवज में उन्होंने दस हजार रुपये देने की बात कही। साथ में यह भी कहा कि जब बेटी की शादी करोगी तब उस समय भी मदद करेंगे। लेकिन मैंने उनके इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। तब उनलोगों ने बस्ती से भगा देने और जान से मारने की धमकी देने लगे। अब पीड़िता ने मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मुमताज, मोहम्मद तारीख, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद छोटकन, मोहम्मद अंजार और मोहम्मद शमसीर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद करते हुए इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अब आरोपी इमाम मोहम्मद इम्तियाज उर्फ चुन्ना पुलिस की गिरफ्त में है।