कुछ दिन पहले नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप के मामले में चर्चित रहे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राजबल्लभ यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनके राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात को लेकर है।
यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कल सुप्रीम कोर्ट में राजबल्लभ यादव को पटना हाइकोर्ट से मिली जमानत के विरोध में बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई होनी है।
बता दें कि राजद के विधायक राजबल्लभ यादव को साल की शुरूआत में उस समय पार्टी से निलंबित कर दिया गया था जब उनके खिलाफ नाबालिग से बलात्कार के आरोप लगे थे। बीते हफ्ते ही उन्हें पटना हाइकोर्ट से जमानत मिली है जिसके बाद वह शनिवार को जेल से बाहर आ गए थे।
जानकारी के अनुसार इस मुद्दे पर बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राजबल्लभ यादव की जमानत का विरोध कर चुकी है।