फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : राममय हुआ बिहार, मंदिरों में लोगों की भीड़; कहीं अखंड कीर्तन तो कहीं मुफ्त में बंट रहे महाप्रसाद

Mon, 22 Jan 2024 11:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, गया, बक्सर, सारण समेत सभी 38 जिलों में उत्सव की तैयारी पहले ही हो चुकी है। शहर से लेकर गांव तक सड़क, दुकान और मकान पर भगवा ध्वज लगाए गए हैं। जगह-जगह भगवा झंडा फहराया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीराम राम के जयकारे लगाते रामभक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अयोध्या ही नहीं पूरा बिहार भी श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है। हर मंदिर में श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। रात से ही कई मंदिरों में अष्टयाम और भजन हो रहे हैं। पटना के महावीर मंदिर में अखंड कीर्तन चल रहा है। यहां 11 सौ दीप भी जलाएं जाएंगे। महाभोग के लिए 10 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद बनाया गया है। वहीं इस्कॉन मंदिर में भी एक लाख दीप जलाए जाएंगे। बिहार के हर जिले में उत्सव जैसा माहौल है। रामलला के आगमन को लोग दिवाली के रूप में मना रहे हैं। 
विज्ञापन


पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, गया, बक्सर, सारण समेत सभी 38 जिलों में उत्सव की तैयारी पहले ही हो चुकी है। शहर से लेकर गांव तक सड़क, दुकान और मकान पर भगवा ध्वज लगाए गए हैं। जगह-जगह भगवा झंडा फहराया जा रहा है। रोहतास के नोखा के स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर में राम जनकी प्राण प्रतिष्ठा में यज्ञ किया जा रहा है। बेगूसराय के सिमरिया घाट पर कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु लगातार गंगा स्नान कर रहे हैं। शाम में वाराणसी से आए पंडित महाआरती भी करेंगे।
Trending Videos

पटना के महावीर मंदिर में कतारबद्ध होकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
महावीर मंदिर में रात 12 बजे से उमड़ी भीड़
पटना के महावीर मंदिर में मध्य रात्रि 12 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंदिर में दर्शन के लिए भक्त रात से ही कतार में लगे हुए हैं। पटना सिटी का बड़ी पटन देवी मंदिर क भव्य रूप से सजाया गया। सोमवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा अर्चना के पहुंच रही है। रामनाम की गूंज से पूरा पटना भक्तिमय हो गया है।  अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नालंदा में रामकथा चल रही है। यहां भव्य ध्वजारोहण के साथ विराट ध्वज यात्रा निकाली जाएगी।

बच्चों ने भारत माता की तस्वीर को रंगोली के साथ उकेरा। - फोटो : अमर उजाला
अखंड पूजा और अनुष्ठान का आयोजन
उत्तर बिहार के बाबा नगरी बाबा गरीब नाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पोरोहित के द्वारा अखंड पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।इसके साथ ही शाम को यहां विशेष दीपोत्सव मनाया जायेगा। साहू मंदिर में भी इस पल को और भी बेहतर बनाने के लिए आयोजन की जा रही है। वहीं गया के सबसे प्रसिद्ध गोल पत्थर हनुमान को भी सजाया गया है। यहां सुबह से ही भक्त पूजा करने आ रहे हैं। मधेपुरा में सभी मंदिरों को सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।  कीर्तन, दीपोत्सव सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भागलपुर में आदर्श जलपान मिठाई दुकान के संचालक कृष्ण और बलराम आज 31 हजार लड्डू फ्री में बांटेंगे। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सुबह से ही लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन

पटना के महावीर मंदिर में महाआरती करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
पटना में ट्रैफिक रूट में बदलाव
पटना में कई जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। शहर में जाम न लगे इसके लिए पटना पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। सोमवार सुबह 10 बजे से पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा तक वाहनों नहीं चलेंगे। कोतवाली टी से डाकबंगला चौराहा की ओर वाहन नहीं चलेंगे। इनकम टैक्स गोलबंर से ही डाकबंगला चौराहा की ओर बस ई-रिक्शा और ऑटो नहीं जाएंगे। जमाल रोड दक्षिण से जमाल रोड उत्तर की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। वहीं खाजपुरा शिव मंदिर में कार्यक्रम को लेकर इस रूट पर वाहनों के परिचालन को डायवर्ट किया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को छूट दी गइ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें