वरिष्ठ अधिवक्ता रामजेठमलानी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। एक और जहां जेठमलानी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला तो वहीं बिहार की नीतीश सरकार का समर्थन किया।
जेठमलानी के बयान से बिहार चुनाव का सियासी पारा और चढ़ गया है। पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए राम जेठमलानी ने कहा कि मोदी ने लोगों को धोखा दिया है।
मोदी पर हमलावर होते हुए जेठमलानी ने कहा कि मोदी को सजा मिलनी चाहिए। कहा कि बिहार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर बिहार चुनाव में उन्हें वोट देना हो तो वे नीतिश कुमार को अपना वोट करेंगे।
Ram Jethmalani says 'Agar mujhe vote karna ho to mai Nitish sarkaar ke liye vote karunga, Modi must be punished' pic.twitter.com/19F2q2Ru9R— ANI (@ANI_news) October 4, 2015