फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023 : पीएम मोदी की तरह खान सर ने भी नहीं माना भद्रा; रिकॉर्ड छह हजार राखी बंधवाकर आए सामने

Wed, 30 Aug 2023 06:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Khan Sir Patna : खान सर ने कार्यक्रम के दौरान एक-एक कर सभी छात्राओं से राखी बंधवाई। करीब 3 घंटे तक यह कार्यक्रम चला। सैकड़ों छात्राओं ने खान सर के साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन
छात्राओं से राखी बंधवाते खान सर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना वाले खान सर यू-ट्यूब की दुनिया के चर्चित शिक्षकों में से एक हैं। वह लगातार चर्चा में रहते हैं। आज एक बार फिर से चर्चा में है। रक्षाबंधन में 6000 से अधिक बहनों से राखी बंधवाई। राखियों से उनका कलाई भर चुकी थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि पीएम नरेंद्र की तरह खान सर ने भी इस बार भद्रा नहीं माना। उन्होंने 6000 से अधिक राखी बनवाई। 

विज्ञापन


सैकड़ों छात्राओं ने खान सर के साथ ली सेल्फी
इधर, बुधवार सुबह खान सर के कोचिंग के बाहर राखी कार्यक्रम को लेकर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। करीब 8 हजार से अधिक छात्रों की भीड़ थी। खान सर ने कार्यक्रम के दौरान एक-एक कर सभी छात्राओं से राखी बंधवाई। करीब 3 घंटे तक यह कार्यक्रम चला। सैकड़ों छात्राओं ने खान सर के साथ सेल्फी ली। छात्रओं ने कहा कि खान सर के यहां वर्षों से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और हजारों की संख्या में लड़कियां यहां आकर खान सर को राखी बांधती है।

जानिए, कौन हैं पटना वाले खान सर
बिहार के पटना वाले खान सर यू-ट्यूब की दुनिया के चर्चित शिक्षकों में से एक हैं। उनका चैनल खान जीएस रिसर्च सेंटर (Khan GS Research Centre) लोकप्रिय है। इसके करीब डेढ़ करोड़ फॉलोवर्स हैं। वह करेंट अफेयर्स और जीएस के टॉपिक्स को इतनी सरलता से समझाते हैं कि हर कोई उनका दीवाना है। वे पढ़ाते वक्त विद्यार्थियों और उम्मीदवारों से ठेठ देसी बिहारी अंदाज में ही बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें