फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: सावन की बारिश भी नहीं बिगाड़ेगी राखी का सफर, डाक विभाग की नई पहल बनी बहनों का भरोसा

Tue, 25 Aug 2026 07:20 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

रक्षाबंधन से पहले सावन की बारिश के बीच डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है। बिहार के डाकघरों में 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे, विशेष काउंटर, पैकेजिंग सुविधा और डाक शुल्क में 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। देश के साथ विदेशों में भी राखियां भेजी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बारिश बेअसर, रिश्तों की डोर मजबूत! वाटरप्रूफ लिफाफे में विदेश तक पहुंचेगी राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन से पहले सावन की लगातार बारिश के बीच डाक विभाग ने बहनों की बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब राखी के भीगने या खराब होने का डर नहीं रहेगा। बिहार के सभी प्रधान डाकघरों और डाकघरों में विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे, स्पेशल काउंटर, पैकेजिंग सुविधा और रियायती डाक शुल्क के साथ राखी भेजने की व्यवस्था की गई है। प्रधान डाकघर में रोजाना सैकड़ों राखियां और देश-विदेश के लिए पार्सल बुक किए जा रहे हैं।

वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी

विज्ञापन

गया प्रधान डाकघर के सीनियर डाकपाल मुकेश कुमार लस्कर ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है। इसे देखते हुए डाक विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे वाटरप्रूफ लिफाफे में राखी सुरक्षित रहेगी और बारिश का असर उस पर नहीं पड़ेगा। राखी बुक कराने वाली बहनों को विभाग की ओर से एक छोटा उपहार भी दिया जा रहा है।

बिहार के सभी डाकघरों में विशेष काउंटर
मुकेश कुमार लस्कर ने बताया कि बिहार के सभी प्रधान डाकघरों और डाकघरों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। यहां सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक राखी की बुकिंग की जा रही है। भारत के किसी भी हिस्से में राखी भेजने पर निर्धारित डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। रेल, हवाई सेवा और विभाग के अन्य संसाधनों के माध्यम से राखियां तेजी से भेजी जा रही हैं। बिहार के भीतर 24 घंटे और दूसरे राज्यों में लगभग 48 घंटे के भीतर डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है।

हर दिन सैकड़ों राखियां हो रहीं बुक

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गया प्रधान डाकघर में प्रतिदिन 400 से 500 राखियों की बुकिंग हो रही है। रोजाना आने वाली लगभग 10 हजार डाक में करीब एक हजार राखियां शामिल रहती हैं। पिछले 15 दिनों से इस विशेष अभियान के तहत सभी राखियों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है।

देश ही नहीं, विदेशों में भी पहुंच रही राखियां
डाक विभाग के मार्केटिंग अधिकारी नीरज ने बताया कि जिन लोगों के पास पैकेजिंग की सुविधा नहीं है, उनके लिए डाकघर में ही पैकिंग की व्यवस्था की गई है। कम शुल्क में देश के साथ-साथ विदेशों में भी राखी भेजी जा रही है। कई बहनों ने इसी सुविधा का लाभ उठाकर विदेशों में रहने वाले अपने भाइयों को राखी भेजी है। प्रतिदिन लगभग 25 पार्सल देश और विदेश के लिए बुक किए जा रहे हैं।

इंटरनेशनल पार्सल की भी बढ़ी मांग
पोस्टल असिस्टेंट बब्लू कुमार ने बताया कि 1 अगस्त 2026 से विशेष पैकेजिंग और पार्सल सुविधा शुरू की गई है। अब तक 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पार्सल बुक किए जा चुके हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया के लिए 40 किलोग्राम चावल भी डाक विभाग के माध्यम से भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा बिहारवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें- Live पटना छात्र आंदोलन लाइव : रोहिणी ने सरकार पर बोला हमला; कहा- दमनकारी नीति अपना रही बिहार सरकार

सेल्फी प्वाइंट भी बना आकर्षण
रक्षाबंधन अभियान के तहत गया प्रधान डाकघर में विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां राखी बुक कराने आने वाली बहनें तस्वीरें खिंचवा रही हैं। डाक विभाग का उद्देश्य केवल राखी पहुंचाना ही नहीं, बल्कि इस पर्व को यादगार बनाना भी है।रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग की यह पहल उन बहनों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है, जिनके भाई दूर-दराज या विदेश में रहते हैं। अब सावन की बारिश भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की डोर को कमजोर नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें