फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजेंद्रनगर-अजमेर-राजेंद्रनगर जियारत एक्सप्रेस का जयपुर मंडल के किशनगढ़ स्टेशन पर भी होगा ठहराव

Tue, 28 Mar 2023 09:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

गाड़ी संख्या 12395/96 राजेंद्रनगर-अजमेर-राजेंद्रनगर जियारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर मंडल के किशनगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए दो मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ी संख्या 12395/96 राजेंद्रनगर-अजमेर-राजेंद्रनगर जियारत एक्सप्रेस राजेंद्रनगर और अजमेर के बीच चलती है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब इस गाड़ी को जयपुर मंडल के किशनगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए दो मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

विज्ञापन


29 मार्च 2023 से राजेंद्रनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12395 राजेंद्रनगर-अजमेर जियारत एक्सप्रेस 14.22 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी और 14.24 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 31 मार्च 2023 से अजमेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12396 अजमेर-राजेंद्रनगर जियारत एक्सप्रेस 01.10 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी और 01.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी हाजीपुर से रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें