फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पत्रकार राजदेव की पत्नी को धमकी, केस वापस लो, वर्ना काट देंगे

Thu, 29 Dec 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्रकार राजदेव रंजन - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के सीवान में मारे गए पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुबई से उनके मोबाइल फोन पर हत्या करने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद आशा रंजन काफी डर गई थी जिसके बाद उन्होंने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


सीवान एसपी को जानकारी देते हुए आशा रंजन ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के बाबत चिंता भी जताई है। आशा ने बताया कि कॉल करने वाला शख्स ने कहा कि  शहाबुद्दीन को जानती हो? आशा रंजन के हां कहने पर फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि बहुत नाटक हो गया। तुम लोग अभी सीधे-सीधे अपना सुप्रीम कोर्ट वाला केस वापस लो, वरना इतने टुकड़ों में काटेंगे कि कोई पहचान नहीं पायेगा।

विदित हो कि 13 मई 2016 को राजदेव रंजन की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद नीतीश सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी। जिसके बाद राज्य सरकार की अनुशंसा में सीबीआई मामलें की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में आशा रंजन ने आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन पर साजिश्कर्ता होने का आरोप लगाया था जो फिलहाल जेल में बदं है। इससे पहले आशा रंजन ने शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने को लेकर भी याचिका दायर की थी। बता दें कि सीवान में हुए इस मर्डर के बाद सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें