फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खान ब्रदर्स के छोटे भाई रईस खान का कोर्ट में सरेंडर, सिपाही सहित दो हत्याकांड में चल रहा था फरार

Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के सिविल कोर्ट में दो हत्या मामलों में फरार चल रहे रईस खान ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि मेरे ऊपर दो हत्याओं का केस है। उनमें मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया गया है।
विज्ञापन
रईस खान को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान कोर्ट में खान बद्रस के छोटे भाई रईस खान ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। रईस खान एक सिपाही सहित दो लोगों की हत्याकांड में लंबे अरसे से फरार चल रहा था। सरेंडर के बाद कोर्ट के आदेश पर रईस खान को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में सिसवन थाना पुलिस की टीम ग्यासपुर गांव में छापेमारी करने गई थी। तभी पुलिस टीम पर हमला हुआ था, जिसमें सिपाही बाल्मीकि यादव की मौत हो गई थी। उसके बाद सारण डीआईजी भी आनन-फानन में निरीक्षण करने सीवान पहुंचे थे। उसके बाद सिसवन थाना पुलिस ने रईस खान को आरोपी बनाया था। तब से रईस खान फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


‘मुझे फंसाया गया, हत्याकांड की सीबीआई जांच हो’
सीवान के सिविल कोर्ट में दो हत्या मामलों में फरार चल रहे रईस खान ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि मेरे ऊपर दो हत्याओं का केस है। उनमें मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया गया है। रईस ने कहा कि बाल्मीकि यादव सिपाही की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। उसने कहा कि मैंने निर्दलीय एमएलसी का चुनाव लड़ा, जिसके बाद से घर लौटते वक्त मुझपर चुनाव के दिन ही 5 AK47 से हमला हुआ था। उसमें मैं बाल-बाल बच गया था। उस मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और हमको फंसाया गया है। मैं उस मामले की भी और सिपाही हत्याकांड के मामले की भी सीबीआई से जांच कराने की मांग करता हूं। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

रईस ने बताया कि मैं जमानत के लिए हाई कोर्ट गया था। लेकिन वहां से मुझे जमानत नहीं मिली। इसलिए मैंने आज सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें