फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे होटल टेंडर घोटाला: CBI ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया

Fri, 22 Sep 2017 06:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
सीबीआई ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को 25 सितंबर और बेटे तेजस्वी यादव को 26 सितंबर को रेलवे होटल टेंडर मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। 
विज्ञापन



दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी तलब किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राजद प्रमुख लालू यादव की पत्नी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया है।

इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CBI summons Lalu Prasad Yadav on 25th Sep and Tejashvi Yadav on 26th Sept in connection with railway hotel tender case — ANI (@ANI) September 22, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें