बिहार-झारखंड में रेल यात्रा करने वालों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से आई यह जानकारी महत्वपूर्ण है। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 03624/03623 बख्तियारपुर-राजगीर-बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल की समय-सारणी में बदलाव हुआ है। इसके अलावा उर्स के मद्देनजर झारखंड में धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चिचाकी स्टेशन पर 26 फरवरी से 7 मार्च तक अस्थायी रूप से तीन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। पटना और थावे के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। पटना-थावे स्पेशल का परिचालन अब 31 मार्च तक किया जाएगा। ट्रेन नंबर- 03215/03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल का परिचालन पहले 13 फरवरी तक ही किया जाना था, लेकिन अब उसके 46 फेरे की वृद्धि करते हुए 31 मार्च तक चलाया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर 14 से 22 फरवरी तक ट्रेन नंबर- 03279 मोकामा-पटना फास्ट मेमू स्पेशल का टेकाबिगहा, करौटा एवं बुद्धदेवचक यादव नगर हाल्ट पर 01-01 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
16 फरवरी से मेमू पैसेंजर स्पेशल का समय बदला
1. ट्रेन नंबर-
06324 बख्तियारपुर-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी से परिवर्तित समयानुसार 07.30 बजे बख्तियारपुर से खुलकर 07.44 बजे हरनौत, 07.53 बजे वेना, 08.03 बजे रहुई रोड, 08.10 बजे सोहसराय हाल्ट, 08.17 बजे बिहार शरीफ, 08.26 बजे पावापुरी रोड, 08.35 बजे नालन्दा, 08.43 बजे सिलाव रुकते हुए 09.25 बजे राजगीर पहुंचेगी।
2. वापसी में ट्रेन नंबर-
03623 राजगीर-बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी से परिवर्तित समयानुसार 09.45 बजे राजगीर से खुलकर 09.50 बजे सिलाव, 09.58 बजे नालंदा, 10.07 बजे पावापुरी रोड, 10.16 बजे बिहार शरीफ, 10.23 बजे सोहसराय हाल्ट, 10.31 बजे रहुई रोड, 10.39 बजे वेना, 10.48 बजे हरनौत रुकते हुए 12.00 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी।
उर्स में चिचाकी स्टेशन पर रुकेंगी यह ट्रेनें
1. ट्रेन नंबर- 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया (कोसी) एक्सप्रेस 16.17 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 16.19 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. ट्रेन नंबर- 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट (कोसी) एक्सप्रेस 10.12 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 10.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. ट्रेन नंबर- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 18.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. ट्रेन नंबर- 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 08.43 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 08.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. ट्रेन नंबर- 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22.50 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 22.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. ट्रेन नंबर- 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 03.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 03.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।