फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar में रेल हादसा : DDU से चौसा के बीच मगध समेत 5 ट्रेनें फंसी, डुमरांव के पास मालगाड़ी ट्रैक से उतरी

Sun, 09 Apr 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बिहार में रेल हादसा हुआ है। बक्सर जिले के डुमराव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई है। इस कारण दानापुर मंडल के आरा बक्सर रेलखंड पर आवागमन बाधित हो गई है। हादसे के कारण डाउन दिशा की ट्रेनें लेट हो चुकी है।
विज्ञापन
रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में रेल हादसा हुआ है। बक्सर जिले के डुमराव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई है। इस कारण दानापुर मंडल के आरा बक्सर रेलखंड पर आवागमन बाधित हो गई है। हादसे के कारण डाउन दिशा की ट्रेनें लेट हो चुकी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दानापुर मंडल के आरा बक्सर रेलखंड के बीच डुमराव स्टेशन के पास डाउनलोड लाइन पर 11:52 पर एक मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी हो गए। इस कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। रेलवे की टीम लाइन क्लियर करने में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


जानिए, कौन-कौन सी ट्रेनें लेट हैं...

1.  22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस बरूना में 12.01 बजे से।  
2.  03204  पंडित दीन दयाल उपाध्याय-पटना पैसेंजर स्पेशल चौसा में। 
3.  19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस चौसा में। 
4.  20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस दिलदारनगर में। 
5.  03650 बनारस-बक्सर पैसेंजर स्पेशल दरौली में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें