फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS: निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य के मेरठ समेत कई ठिकानों पर छापे, नकदी और दस्तावेज बरामद

Thu, 08 Dec 2022 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ एसवीयू ने काली कमाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले के चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराब माफिया के साथ संबंधों के आरोप में निलंबित फरार आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के ठिकानों पर बुधवार को छापे पड़े। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आदित्य कुमार के पटना, गाजियाबाद और मेरठ स्थित कई ठिकानों की तलाशी ली। इसमें 20 लाख रुपये नकद, बैंक खातों में 90 लाख रुपये की जमा राशि और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ एसवीयू ने 1.37 करोड़ से अधिक की काली कमाई के मामले में धारा 13(1)(बी), 13(2), 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले के चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार चल रहे कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है। पिछले महीने, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की थी।  2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार जब गया के एसएसपी थे तब उन पर शराब मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें