फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि मामला: पटना कोर्ट से राहुल को मिली जमानत, 'मोदी' पर की थी टिप्पणी

Sat, 06 Jul 2019 02:43 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में पटना कोर्ट ने जमानत दे दी है। राहुल के खिलाफ ये मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गत अप्रैल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


कोर्ट से बाहर आने के बाद राहुल ने कहा, "जो भी आरएसएस के खिलाफ खड़ा होता है और नरेंद्र मोदी जी की विचारधारा पर हमला होता है, तो उसपर कोर्ट केस कर दिए जाते हैं। मेरी लड़ाई संविधान को बचाने की है, गरीबों और किसानों के लिए खड़े होने की है।" 



राहुल ने पटना पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा था, "मैं पटना की दीवानी अदालत में दिन में दो बजे पेश होने वाला हूं। आरएसएस/भाजपा में मेरे राजनीतिक विरोधियों की ओर से मुझे परेशान करने और धमकाने के लिए दायर किया गया यह एक और मामला है। सत्यमेव जयते।"
विज्ञापन


सुशील मोदी ने उक्त मामला गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में की गई टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?' गांधी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था।

हाल ही में गुरुवार को राहुल गांधी को मानहानि के मामले में मुंबई की एक अदालत ने 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले के लिए 'बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा' को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद एक आरएसएस कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील की ओर से कहा गया कि वह निर्दोष हैं। सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट में अपनी ओर से कुछ नहीं कहा। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा था, "यह विचारधारा की लड़ाई है। मैं गरीबों के साथ खड़ा हूं। किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा हूं। आक्रमण हो रहा है और मजा आ रहा है।"

चार और मामलों में लगाएंगे अदालत के चक्कर

चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ जो बयान दिए थे उन्हीं का बचाव करने के लिए उनकी एक के बाद एक अदालत में पेशी होनी है। अब इस महीने उन्हें चार और मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश होना है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। इन्हीं बयानों को लेकर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें