बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी ने पोस्टर्स लगाए हैं। जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के तौर पर दिखाया है। इस पोस्टर में मां सोनिया गांधी, बहन प्रिंयका गांधी वाड्रा सहित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा हुआ है- वो राम नाम जपते रहे, तुम राम बनके जियो रे।