श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का समाचार दुखद है। जमीन से जुड़े व ग्रामीण भारत की असाधारण समझ रखने वाले रघुवंश बाबू का कद बहुत ऊंचा था। अपने संतों जैसे सादा जीवन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनके परिवार, समर्थकों व प्रशंसकों को मेरी शोक-संवेदनाएं!
रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति
बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दु:ख हुआ। उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।
अमित शाह, गृह मंत्री
राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने दुख जताते हुए कहा, प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैंने आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन आप इतनी दूर चले गए, नि:शब्द हूं. दु:खी हूं, बहुत याद आएंगे...।
लालू प्रसाद यादव, राजद सुप्रीमो
श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गांव व किसान की एक मजबूत आवाज सदा के लिए खो गई है। गांवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
वह एक प्रबुद्ध सांसद और लोकप्रिय राजनैतिक कार्यकर्ता थे। वह अपने लंबे और यशस्वी सार्वजनिक जीवन में दुर्बल वर्गों के हितों और ग्रामीण विकास के सशक्त स्वर थे। ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में रघुवंश बाबू का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों, समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना, ओम शांति।
वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति