फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबड़ी देवी ने मुंह दिखाई में बहू ऐश्वर्या राय को दिए मंहगे तोहफे और ज्वैलरी

Sat, 07 Apr 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनत दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी पक्की हो गई है। तेजप्रताप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उनकी मां राबड़ी देवी खुद लड़की देखने वाली रस्म को पूरा करने के बेटे के साथ पहुंची थी।

विज्ञापन


मुंहदिखाई में उन्होंने अपनी होने वाली बहू को मंहगे तोहफे और ज्वैलरी दीं। ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय पटना के वूमेंस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पूर्णिमा और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय अपनी बड़ी बेटी की शादी को लेकर काफी खुश हैं। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

18 अप्रैल को पटना के होटल मौर्या में दोनों की सगाई होगी। इसके लिए दोनों परिवारों ने मेहमानों और परिवार के सदस्यों के लिए 32 तरह के व्यंजनों की तैयारी कर ली है। 12 मई को वेटनरी कॉलेज के मैदान में शादी होगी। इसके लिए मैदान को बुक करवा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या और तेज प्रताप की पहली मुलाकात फरवरी में हुई थी

वेटनरी कॉलेज के मैदान में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐश्वर्या और तेज प्रताप की पहली मुलाकात फरवरी में हुई थी। राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों के साथ ऐश्वर्या को देखने चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर गई थीं। उसी समय तेजप्रताप भी ऐश्वर्या से मिले थे।

पूर्णिमा के अनुसार रिश्ता भले ही बड़ों ने तय किया हो लेकिन दोनों ने भी आपस में काफी देर तक बातें की और एक-दूसरे को जानने की कोशिश की। तेजप्रताप ने पटना के बीएन कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की है। वहीं जबकि एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐश्वर्या नौकरी करने का प्लान कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें