फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबड़ी देवी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- 'केंद्र ने सीबीआई को तमाशा बना दिया'

Sun, 13 Jan 2019 10:02 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राबड़ी देवी
विज्ञापन

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। सीबीआई को सरकार ने तमाशा बना दिया है, पहले आलोक वर्मा को हटाया गया और अब उन्होंने इस्तीफा देकर सरकार को आईना दिखा दिया है। वह बिहार विधान परिषद के राजद सदस्य सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन को श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। खुर्शीद मोहम्मद का निधन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

विज्ञापन


विधान परिषद् में विपक्ष की नेता राबड़ी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि यह मंथन का समय है और देश की जनता को यह करना चाहिए। उन्होंने आपराधिक घटनाओं को लेकर की सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में लगातार हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और सरकार इनपर नियंत्रण पाने में नाकाम है। गया जिले में हुए अंजना हत्याकांडने  प्रशासन की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

राजद ने यूपी में हुए बसपा और सपा के गठबंधन का स्वागत किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी और बिहार में  भाजपा का पतन शुरू हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव चाहते थे कि सपा और बसपा साथ आएं और यह हो गया। सपा और बसपा का गठबंधन मजबूत है और यह बना रहेगा। हालांकि उन्होंने इस गठबंधन का हाल बिहार में 2015 के जदयू, राजद और कांग्रेस के गठबंधन की तरह न होने की भी उम्मीद जताई। बता दें कि जुलाई 2017 में नीतीश कुमार ने इस गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा  सरकार बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें