फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर में अनोखी शादी: अचानक हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़, 36 इंच दूल्हा और 34 इंच दुल्हन ने लिए फेरे

Thu, 05 May 2022 12:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

ममता और मुन्ना की शादी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थी क्योंकि शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बिहार में अनोखी शादी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अभी शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। इस बीच बिहार से शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल, यहां 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हन ने सात फेरे लिए जिसे देखने के लिए कई गांवों से हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में शादी देखने से अधिक सेल्फि लेने की होड़ लगी हुई थी। ममता और मुन्ना की शादी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं थी क्योंकि शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन


लोगों ने बताया- स्वर्ग में बनी जोड़ी 
किशोरी मंडल की बेटी और नवगछिया के अभियान बाजार निवासी ममता कुमारी (24) ने सोमवार को मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के बेटे मुन्ना भारती (26) से शादी कर ली। परिवार के अनुसार, जिज्ञासु शादी करने वालों ने इसे शहर का सबसे चर्चित मामला बना दिया और जोड़े के साथ सेल्फी ली। समारोह में मौजूद लोगों ने इसे 'स्वर्ग में बनी  जोड़ी' करार दिया।

सेल्फि लेने की लगी होड़
दरअसल, शादी तो अन्य शादियों की तरह हुई लेकिन अचानक बिना निमंत्रण के हजारों लोगों के पहुंच जाने से माहौल अलग ही हो गया। लोग शादी के दौरान सेल्फि लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। हालांकि बाद में शादी बहुत धूमधाम से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें