फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंस्टाग्राम वाला प्यार बन गया सिरदर्द! युवक शेरवानी पहन बारात के साथ पहुंचा मंदिर, पुलिस ने रोक दिया

Thu, 12 Feb 2026 02:28 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती किए युवक पर ब्लैकमेल और जबरन शादी का दबाव लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारातियों के साथ मंदिर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में वेलेंटाइन वीक के बीच एक सोशल मीडिया रिश्ते ने प्यार और भरोसे पर कई सवाल खड़े कर दिए। मनिहारी थाना क्षेत्र की एक युवती को इंस्टाग्राम पर समस्तीपुर के एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच आपसी विश्वास पर निजी फोटो और वीडियो साझा करने की बात भी सामने आई। लेकिन जब युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा और युवती ने साफ इंकार किया, तो मामला विवाद में बदल गया। आरोप है कि युवक ने इंकार से नाराज होकर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

मामला तब और चौंकाने वाला हो गया जब वेलेंटाइन वीक के दौरान युवक शेरवानी पहनकर बारातियों के साथ कटिहार के दुर्गा मंदिर पहुंच गया। हालांकि, युवती ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती की लिखित शिकायत के आधार पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और जबरन शादी के दबाव बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किया बयान

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्यार का झांसा देकर निजी फोटो और वीडियो को हथियार बनाने के मामले बढ़ रहे हैं। वेलेंटाइन वीक जैसे अवसर पर जब भावनाएं ज्यादा हावी रहती हैं, तब सतर्कता और सावधानी और भी जरूरी हो जाती है। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा करना और निजी जानकारी साझा करना गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें