फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में अचानक अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हादसे में चली गई किशोर की जान; एक की हालत नाजुक

Wed, 29 Apr 2026 04:05 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया के बेलौरी चौक पर देर रात हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी चौक पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एसी रिपेयरिंग का काम करता था अफताब
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान माधोपारा वार्ड संख्या-26 निवासी सोहेब आलम के 15 वर्षीय पुत्र आफताब आलम के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक बनभाग निवासी कामरान आलम है। बताया जा रहा है कि कामरान एसी रिपेयरिंग का काम करता था और आफताब उसका करीबी मित्र था।

अचानक अनियंत्रित हुई बाइक
बताया जाता है कि दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर बेलौरी गए थे। काम समाप्त कर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी बेलौरी चौक के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आफताब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कामरान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया
मृतक के पिता सोहेब आलम ने बताया कि रात में उन्हें फोन के जरिए हादसे की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आफताब की सांसें थम चुकी थीं। घायल कामरान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें-  बारात से लौटते ही बुझ गया घर का आखिरी सहारा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से परिजन बेहाल
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकराई या चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें