फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज में दर्दनाक हादसा, पिता की गोद से छूटा बेटा, नदी की लहरों में समाया

Sun, 24 Aug 2025 08:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के आठगछिया गांव में बूढ़ी कनकई नदी पार करते समय 8 वर्षीय मुसाब आलम डूब गया। पिता ने बड़े बेटे को बचा लिया, लेकिन छोटे बेटे को तेज बहाव से नहीं बचा पाए।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के आठगछिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बूढ़ी कनकई नदी में 8 वर्षीय मासूम मुसाब आलम की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। आठगछिया वार्ड नंबर-11 निवासी आशिक इलाही अपने दोनों बच्चों के साथ सुबह से मछली पकड़ने गए थे। वापसी के दौरान जब तीनों नदी पार कर रहे थे तो तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान पिता का हाथ बच्चों से छूट गया। उन्होंने बड़े बेटे अब्दुर रहमान को किसी तरह बचा लिया, लेकिन छोटे बेटे मुसाब को नहीं बचा सके और वह गहरे पानी में बह गया।

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गरवनडांगा थाना के एसआई रामजी शर्मा मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद रविवार शाम को मासूम का शव नदी से बरामद किया गया। शव घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें