फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तिलक के जश्न में मातम,सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, 24 फरवरी को थी शादी

Sat, 14 Feb 2026 02:14 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी। हादसे में पिता जागो ऋषि, उनकी पत्नी कंचन देवी और पुत्र किशन कुमार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रघुनाथपुर नहर के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


मौत हुई लोगों की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के कुवांरी गांव निवासी मोती ऋषि की पत्नी कंचन देवी, जागो ऋषि (50 वर्ष) और उनके पुत्र किशन कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल में जगन ऋषि, टोटो चालक गुटुर कुमार सिंह और एक महिला शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानें पूरा मामला

मृतक के भतीजे सुधीर ऋषि ने बताया कि जागो ऋषि की बेटी की शादी चंपानगर के पटना रहिका गांव में तय हुई थी। शुक्रवार की रात तिलक की रस्म संपन्न होने के बाद पूरा परिवार टोटो पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रात के अंधेरे में रघुनाथपुर नहर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


पढे़ं; होली पर घर आने का वादा अधूरा: सहरसा में नदी किनारे मिले सिरकटे शव की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या से सनसनी

परिवार में मातम

परिजन रोते हुए बता रहे हैं कि ठीक 10 दिन बाद 24 फरवरी को शादी थी। घर में मेहमानों का आना और शादी की खरीदारी चल रही थी। अब पिता और भाई की अर्थी एक साथ उठनी है। कुवांरी गांव के हर घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन


मंत्री लेशी सिंह पहुंची जीएमसीएच

हादसे की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह तुरंत जीएमसीएच पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। सरसी थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिया है। फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और चश्मदीदों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें