फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, NH पर ट्रैक्टर ने उजाड़ दी दो जिंदगियां; दुल्हन से छिना सुहाग और भाई

Thu, 11 Jun 2026 10:06 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

 Bihar: किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नवविवाहित अकबर आलम और उसके साले मो. साहिल की मौत हो गई। अकबर एक दिन पहले ही शादी कर पत्नी को घर लाया था। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।  
विज्ञापन
मृतक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के NH पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में जीजा और साले दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शादी के अगले ही दिन हुआ हादसा
घटना रहमानगंज से मुस्लिम चौक के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान बिशनपुर बाजार निवासी अकबर आलम (उम्र 32 वर्ष) और उसके साले मो. साहिल के रूप में हुई है। अकबर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल साले ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पत्नी को घर लाने के बाद निकला था ईंट लेने
अकबर आलम ने सुपौल जिले के ठुमका (वार्ड 6) में शादी की थी। वह बुधवार को ही पत्नी को लेकर घर लौटा था। उसके साथ पत्नी का भाई यानी उसका साला भी आया था। गुरुवार को अकबर अपने साले को लेकर बिशनपुर से बहादुरगंज ईंट लेने जा रहा था। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी बीच रहमानगंज के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बची जान
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक अकबर की सांसें थम चुकी थीं। साले को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस पहुंची मौके पर, ट्रैक्टर हटाया गया
सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी सड़क से हटाया गया।

खुशियां मातम में बदलीं, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
एक दिन पहले ही घर में शादी की खुशियां थीं, जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं। अकबर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। दोनों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: कोसी नदी ने लौटाया दूसरा शव, 32 घंटे बाद भी नहीं मिली नेहा! नदी किनारे टिकी हैं सैकड़ों निगाहें
विज्ञापन


मुआवजे की मांग, जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज रफ्तार और बारिश के कारण फिसलन हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें