Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ कल गुरुवार को बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखेंगे। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं सवाल-जवाब होंगे।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। इसी सिलसिले में कल 18 अप्रैल यानी गुरुवार को बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
लोकसभा सीट का नाम- पूर्णिया