फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, भाजपा कार्यकर्ता की मौत; चार लोग गंभीर घायल

Fri, 19 Jun 2026 09:26 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, फिर यात्रियों से भरी ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लक्ष्मण राम की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ऑटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया-धमदाहा मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा केनगर थाना क्षेत्र के काझा आरा मिल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर यात्रियों से भरी ऑटो से जा भिड़ा।
विज्ञापन


मृतक की पहचान काझा वार्ड संख्या-4 निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर ऑटो से भिड़ा ट्रैक्टर
हादसे में घायल रीता देवी ने बताया कि धमदाहा की ओर से मक्का लादकर आ रहा ट्रैक्टर काफी तेज गति में था। काझा आरा मिल के पास उसने पहले पूर्णिया की ओर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद चालक वाहन सहित भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही यात्रियों से भरी ऑटो में उसने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और ऑटो दोनों ट्रैक्टर में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान काझा वार्ड-16 निवासी चंदन मंडल, वार्ड-4 निवासी रीता देवी, वार्ड-11 निवासी रंजू देवी और पूनम देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पुलिस को खुली चुनौती! दफ्तर में कर्मियों को बेरहमी से पीटकर 55 हजार लूटे; पुलिस ने चार को दबोचा

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें