फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर; ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल

Fri, 17 Apr 2026 09:28 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों खेत से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतक के साथ परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर बिखरा खून और क्षतिग्रस्त बाइक दुर्घटना की भयावहता को बयां कर रही थी।

विज्ञापन


लरेहिया गांव के समीप हुई घटना
घटना कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के लरेहिया गांव के समीप हुई है। मृतक की पहचान समेली गांव निवासी लखी मिस्त्री के पुत्र दिलखुश कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान सुनील यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है।

गहरे मित्र थे दोनों दोस्त
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक आपस में गहरे मित्र थे और अक्सर साथ रहते थे। शुक्रवार को भी दोनों बाइक पर सवार होकर अपने खेत गए थे। खेत का काम निपटाकर घर लौटने के दौरान लरेहिया गांव के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। जीएमसीएच में प्राथमिक उपचार के दौरान ही लखी मिस्त्री के पुत्र दिलखुश कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और जीएमसीएच के डॉक्टरों की देखरेख में उसका सघन उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: स्कूल के वॉशरूम में धमाका, दीवारें हिलीं; घायल हुआ वही छात्र जिसने फोड़ा पटाखा
विज्ञापन


मिलनसार स्वभाव का था मृतक
जैसे ही दिलखुश की मौत की खबर घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचे परिजन अपने लाडले का शव देखकर फफक-फफक कर रोने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि दिलखुश काफी मिलनसार स्वभाव का था और घर का होनहार युवक था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी पुलिस पूर्णिया जीएमसीएच पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें