फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुखिया पति पर जानलेवा हमला, गोली हुई मिसफायर तो बट से पीटकर किया घायल, लूटे 32 हजार

Sun, 07 Jun 2026 02:46 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड में बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले सड़क पर रस्सी लगाकर उनकी बाइक रोकने की कोशिश की और फिर देसी कट्टे से गोली मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। भवानीपुर प्रखंड की बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें मारने की नीयत से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार गोली मिसफायर हो गई। इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और 32 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पंचायत जाने के दौरान हुई वारदात

घायल दौलत सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से पंचायत के कद्द्वाबासा गांव किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर अचानक रस्सी खींच दी, ताकि उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाए। हालांकि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक रोक ली और गिरने से बच गए। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक रुकी, तीनों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

सीने पर ताना कट्टा, दो बार दबाया ट्रिगर

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनके सीने पर देसी कट्टा तान दिया और हत्या की नीयत से दो बार ट्रिगर दबाया। सौभाग्य से दोनों बार गोली मिसफायर हो गई। गोली नहीं चलने पर बदमाश बौखला गए और कट्टे के बट से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार हमला करने लगे। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


केला खेत में घसीटकर ले जाने लगे बदमाश

दौलत सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद बदमाश उन्हें पास के एक केला खेत में घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान अपराधी आपस में कह रहे थे कि "इसे आज जान से मार दो, नहीं तो यह फिर से मुखिया बन जाएगा।" बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 32 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। इसी बीच सड़क पर एक ऑटो आता दिखाई दिया। किसी के पहुंचने की आशंका से तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दौलत सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया।

गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर एस.के. चौधरी ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।


यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, पटना पुलिस की टीम नहीं कर पाई गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें