फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में जमीन के लिए भाई बना काल, सोते समय सीने में दागी गोली; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 01:53 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के रूपेश्वरी ओपी क्षेत्र में जमीनी विवाद में छोटे भाई मनोज चौपाल ने बड़े भाई राणा प्रताप दास की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जिसे अब जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। जहां एक सगे भाई ने पुश्तैनी जमीन के चंद टुकड़ों के लिए अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीकोठी प्रखंड अंतर्गत रूपेश्वरी ओपी क्षेत्र के कटैया गांव की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राणा प्रताप दास के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उनके पति राणा प्रताप दास घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी छोटा भाई मनोज चौपाल दबे पांव घर में दाखिल हुआ और सोते हुए बड़े भाई पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली राणा प्रताप के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज और पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर जमा हो गए।

पढ़ें:   तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; 26 अप्रैल को एक की होनी थी शादी
विज्ञापन


आरोपी मनोज चौपाल वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मनोज चौपाल ने पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी, जिसे परिवार ने गंभीरता से नहीं लिया। मृतक के बेटे नीरज कुमार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए हैं। मामले में बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने पुष्टि की है कि मुख्य आरोपी मनोज चौपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के दूसरे नामजद आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें