फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: भाई को बस में छोड़ घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, पानी में मिला शव; मची चीख-पुकार

Mon, 11 May 2026 04:04 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Crime: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक मो. अनवर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने शव को पानी में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
परिवार में पसरा मातम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद चल रहे हैं। बायसी थाना क्षेत्र के पानीसदरा स्थित फुलभासा कल्वर्ट के पास पानी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान चरैया पंचायत के मोहम्मदपुर गांव निवासी 26 वर्षीय मो. अनवर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मो. अनवर भुतहा गांव में मूढ़ी मिल चलाता था। शनिवार रात वह अपने छोटे भाई को पटना जाने वाली बस में बैठाने के लिए बायसी गया था। भाई को रवाना करने के बाद वह बाइक से अकेले अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया।

धारदार हथियार से गला रेता
आशंका जताई जा रही है कि सुनसान इलाके में बदमाशों ने अनवर को रोककर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को फुलभासा कल्वर्ट के नीचे पानी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


पानी में तैरता मिला शवा
जब देर रात तक अनवर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल बंद आने के कारण पूरी रात खोजबीन जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में शव की पहचान मो. अनवर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी रूजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। अनवर अपने पीछे डेढ़ साल के मासूम बच्चे को छोड़ गया है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।

ये भी पढ़ें-   Bihar: भगवान सिंह कुशवाहा ने संभाली योजना एवं विकास विभाग की कमान, बोले- डेटा आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य किसी कारण की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें