फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : पति कमाई में लगा रहा, पत्नी एक नहीं दो आशिकों के साथ ऐश में; हत्या तक कैसे पहुंचा मामला?

Wed, 13 May 2026 05:31 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर पति गजेंद्र की हत्या कर दी। पति विदेश से घर बनाने के लिए पैसे भेजता था, जिसे पत्नी ने प्रेमियों पर लुटा दिया। हिसाब मांगने पर विवाद हुआ, तो उसे रास्ते से हटा दिया गया।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते बनमनखी एसडीपीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। पूर्णिया के जानकीनगर में एक ऐसी ही सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर न सिर्फ अपने पति की हत्या कर दी, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए फिल्म दृश्यम की तर्ज पर झूठी कहानी भी रच डाली। हालांकि, पुलिस की वैज्ञानिक जांच और कॉल डिटेल्स ने इस खूनी प्रेम त्रिकोण का पर्दाफाश कर दिया। मामला जानकीनगर थाना क्षेत्र के रमजानी मंडल टोला का है।

मृतक गजेंद्र मंडल घर से दूर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसका सपना था कि परिवार के लिए एक पक्का घर बनाए। वह अपनी खून-पसीने की कमाई पत्नी गणिता देवी को इस भरोसे के साथ भेजता रहा कि पैसे घर बनाने में लगेंगे। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी कथित तौर पर अपने दो प्रेमियों रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार के साथ मिलकर उसकी कमाई खर्च कर रही थी।

जब गजेंद्र घर लौटा और जमा पूंजी का हिसाब मांगा, तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। घर निर्माण के लिए भेजी गई रकम का कोई हिसाब नहीं था। बताया जाता है कि 2 मई को पैसों को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई। इसके बाद पत्नी ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर गजेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


पढ़ें: 48 घंटे में चार सिर कटे शव बरामद, अलग-अलग पड़े शरीर के हिस्से; इस जिले में रहस्यमयी मौतों से सनसनी

साजिश के तहत 3 मई को रंजीत और सुमन ने गजेंद्र को पार्टी करने के बहाने बर्णेश्वर वितरणी नहर के पास बुलाया। वहां पहले उसे खाना-पीना कराया गया, फिर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को वहीं फेंक दिया गया।

हत्या के बाद गणिता देवी ने खुद को बचाने के लिए नई कहानी गढ़ी। 4 मई को वह थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने दावा किया कि उसका पति अचानक लापता हो गया है। कई दिनों तक वह घर में शोक का दिखावा करती रही, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

7 मई को नहर किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की भूमिका सामने आ गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी गणिता देवी, उसके प्रेमी रंजीत कुमार राय (अररिया निवासी) और सुमन कुमार (जानकीनगर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। छापेमारी टीम में जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान और रुपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें