फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ का बड़ा प्रहार, नौ लोग गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 07:47 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया के हरदा रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ नया सवेरा की टीम ने गुरुवार शाम को संयुक्त छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
छापेमारी के बाद थाना में जांच पड़ताल करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिल के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदा रेड लाइट एरिया में गुरुवार शाम पुलिस प्रशासन और एक सामाजिक संस्था की संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। अचानक हुई इस दबिश के कारण पूरे हरदा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और संदिग्ध लोग इधर-उधर भागने लगे। यह पूरी कार्रवाई अत्यंत गोपनीय और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।

विज्ञापन


सदर एसडीपीओ ने किया छापेमारी का नेतृत्व
छापेमारी का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-01 ज्योति शंकर ने स्वयं किया। इस विशेष टीम में साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और सुमित कुमार सहित भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

गोपनीय इनपुट के आधार पर हुई कार्रवाई
टीम ने क्षेत्र के संदिग्ध घरों और ठिकानों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस सफल छापेमारी के पीछे एनजीओ नया सवेरा की सक्रियता और उनके द्वारा दिए गए सटीक गोपनीय इनपुट का बड़ा हाथ रहा। संस्था लंबे समय से इस क्षेत्र में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जैसे ही पुलिस की टीम ने इलाके में दबिश दी, देह व्यापार में संलिप्त लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  NEET छात्रा केस में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मृतका के मामा से की पूछताछ
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?

हिरासत में लिए गए सभी 9 व्यक्तियों को मरंगा थाने ले जाया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि इन सभी से सघन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनजीओ नया सवेरा द्वारा दिए जाने वाले लिखित आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें