फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घर में जवान बेटी के साथ माता-पिता का शव! बिहार चुनाव के बीच पूर्णिया में तिहरा हत्याकांड

Tue, 04 Nov 2025 11:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Triple Murder News : बिहार विधानसभा के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने वाला है। बिहार का पुलिसिया सिस्टम चुनाव में व्यस्त है। इस बीच दूसरे चरण के मतदान वाले जिले पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आई है। घर में जवान बेटी के साथ माता-पिता का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधान सभा का चुनाव है। गुरुवार को पहले चरण का जबकि 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है, जिसको देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। इसी बीच एक घर में जवान बेटी के साथ माता-पिता का शव बरामद हुआ है। जब स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। अब मामले की जांच की जा रही है। घटना के हाट थाना यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा (52), कंचन माला सिंह (48) वर्ष और तन्नू प्रिया के रूप में की गई। मृतक जदयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई हैं। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ सहित अन्य थाने की पुलिस पूर्णिया के गैलेक्सी हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : राजद का बड़ा दांव, RJD प्रत्याशी के लिए मुकेश सहनी के भाई की उम्मीदवारी वापस

एक ही घर में तीन शख्स की संदिग्ध मौत 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि तीनों मौत संदिग्ध हैं। पुलिस की दलील है कि पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी कंचन माला सिंह को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। माता-पिता के शवों को देखकर बेटी तन्नू प्रिया सदमे से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गिरने के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नवीन कुशवाहा के गले पर कटे का निशान भी दिख रहा है, इसलिए इस घटना को संदिग्ध नहीं बल्कि हत्या कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार चुनाव में पहले चरण का प्रचार खत्म; अब 121 सीटों के प्रत्याशी क्या करेंगे, क्या नहीं?

पुलिस करेगी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार 
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सहित हाट थाना और अन्य थानों की पुलिस टीम पूर्णिया के गैलेक्सी हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल में परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों मौतों के वास्तविक और स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह दर्दनाक घटना पूरे पूर्णिया शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर धमदाहा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई जदयू नेता की बातें भी संदिग्ध 
घटना के संबंध में नवीन कुशवाहा के भाई जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि मेरी भतीजी सीढ़ी से फिसल कर गिर गई। उसको बचाने के बड़े भाई यानी नवीन कुशवाहा दौड़े, जिससे उनकी भी गिरने से मौत हो गई। दोनों की लाश को देख भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाई और हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी बेटी चार साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि स्थानीय लोग मृतक के भाई की थ्योरी पर भरोसा नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें