फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी अस्पताल की डेंटल विभाग की एचओडी से बदसलूकी, ट्रैफिक पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Tue, 21 Jan 2025 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पीड़िता डॉ. रंजना कुमारी ने इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें अपमानित किया, जो किसी भी महिला के लिए असहनीय है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया शहर के लाइन बाजार चौक पर एक महिला डॉक्टर से ट्रैफिक पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पूर्णिया जीएमसीएच (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल) की डेंटल विभाग की एचओडी डॉ. रंजना कुमारी ने आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिस ने न केवल उनकी स्कूटी के कागजात की जांच की, बल्कि उनके पर्स को जबरन खोलकर भी चेक किया और उनका फोटो भी लिया। इस घटना को लेकर डॉ. रंजना कुमारी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 
‘जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने की बदसलूकी’
डॉ. रंजना कुमारी के अनुसार, वह रोज की तरह मेडिकल कॉलेज ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान लाइन बाजार चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने उनकी स्कूटी रोक ली। उन्हें पहले हेलमेट के बारे में टोका गया और बाद में स्कूटी के कागजात मांगे गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी स्कूटी की डिक्की भी चेक की। जब डॉ. कुमारी ने विरोध किया और महिला पुलिसकर्मी को बुलाने की बात कही, तो पुलिसकर्मियों ने तेज आवाज में अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इसके अलावा, उनका लेडीज पर्स भी जबरन खोलकर चेक किया गया और पूरी घटना का फोटो भी लिया गया।
 
पुलिस ने घटना से इनकार किया
वहीं, इस पूरे मामले पर लाइन बाजार चौक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के प्रभारी शंकर सिंह ने पूरी घटना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में अगर किसी अन्य पुलिसकर्मी ने ऐसा कुछ किया है, तो उसकी पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक पुलिस के पुरुष कर्मी कभी भी किसी महिला की गाड़ी नहीं रोकते और न ही महिला के कागजात की जांच करते हैं। इस प्रकार की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी को बुलाया जाता है, जो केवल महिलाओं की गाड़ी की चेकिंग कर सकती हैं।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग
डॉ. रंजना कुमारी ने इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें अपमानित किया, जो किसी भी महिला के लिए असहनीय है। उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के बाद अन्य महिलाओं को भी जागरूक किया, ताकि इस प्रकार के मामलों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें