मंगलवार रात को झड़प होते-होते बची
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
उन्होंने बताया कि इसी दौरान छोटू यादव नामक व्यक्ति ने फोन पर थानाध्यक्ष सहायक खजांची को बताया कि पप्पू यादव के कुछ समर्थकों ने मेरे साथ मारपीट की है। मैं उनका नाम जानता हूं। उसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें बताया गया कि आप अपने साथ घटित घटना का आवेदन दें।
पुलिस ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा बताया गया कि मेरी गाड़ी पर भी कुछ फेंका गया, लेकिन मैंने देखा नहीं। कुछ फूल भी गाड़ी पर फेंके गए थे। किंतु वे बोले कि फूल नहीं कुछ पोस्टर के अंदर लपेटकर ऑब्जेक्ट टाईप का था, लेकिन किसी को लगा नहीं। उनके साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा भी उस वक्त मौजूद थे। पुनः मेफेयर होटल में बीमा भारती के पीए द्वारा खुद बताया गया कि यह व्यक्ति छोटू यादव है, इसी के साथ मारपीट की घटना हुई है। परंतु उसे किसी प्रकार का जख्म आदि नहीं है। छोटू यादव द्वारा दिए गए आवेदन में मारपीट की बात के साथ-साथ चेन छीनने और पैसा लेने की बात भी लिखकर दी गई है। प्राप्त आवेदन के आधार पर सहायक खजांची थाना कांड सं0 51/24 दिनांक 24/04/2024 धारा 147/148/149/341/ 323/325/379/427/507 भा०द०वि० दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद रात्रि में फेसबुक के माध्यम से छोटू यादव द्वारा एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गाली-गलौज दी गई है। इस पोस्ट की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष केहाट के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से संपर्क किया गया। उन्हें खबर की गई कि इस संबंध में आवेदन दें। उनके पीए विक्की यादव के द्वारा बताया गया कि रोड शो के बाद आवेदन दे रहा हूं। थानाध्यक्ष केहाट के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।