फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 13-15 साल के छह 'बच्चों' ने मिलकर 12 वर्ष के बच्चे को मार डाला; कारण भी हैरान करने वाला

Fri, 05 Sep 2025 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: किसी की 13 तो किसी की उम्र 14 साल, कुछ की 15 साल। ऐसे छह बच्चों ने मिलकर 12 साल के एक बच्चे की जान ले ली। पीट-पीट कर मार डाला। बिहार के पूर्णिया में यह वारदात सामने आई है।
विज्ञापन
मृतक सोनू (फाइल फोटो), पुलिस ने शव किया बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 साल के मासूम सोनू की निर्मम हत्या उसके ही छह दोस्तों ने कर दी, जिनकी उम्र महज 13 से 15 साल के बीच है। आरोप है कि दोस्तों को सोनू पर 150 रुपये की चिलम चोरी का शक था, जिसके चलते उन्होंने उसे खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसकी जान ले ली।

विज्ञापन

 
खेलते-खेलते मौत के मुंह में गया मासूम
जानकारी के मुताबिक, मृतक सोनू के पिता अशोक चौधरी मुंबई में मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की शाम सोनू खेलने के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू को उसके दोस्तों ने जबरन साइकिल पर बिठाया और गांव से लगभग 400 मीटर दूर एक सुनसान खेत में ले गए। वहां साइकिल की जंजीर से हाथ-पांव बांधकर पांचों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 
सबूत मिटाने के लिए दो बार दफनाया शव
हत्या के बाद किशोरों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए हैवानियत की हद पार कर दी। उन्होंने पहले सोनू के शव पर नमक छिड़का और उसे नींबू के पेड़ के नीचे दफना दिया। लेकिन जब उन्हें लगा कि मिट्टी की सतह देखकर पुलिस को शक हो सकता है, तो अगले ही दिन रात में शव को फिर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को घर से 500 मीटर दूर नहर किनारे 4 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। उन्हें लगा कि अब उनका अपराध किसी को पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी कांड के 5 अपराधी गिरफ्तार
 
पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा
छह दिन तक कोई खबर न मिलने पर सोनू के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी किशोर को पकड़ा। पूछताछ के दबाव में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया और बाकी पांच दोस्तों के नाम भी उजागर किए। रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढे से सोनू का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन

 
गांव में मातम और सन्नाटा
इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र के बच्चे इतनी भयावह वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सोनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:पटना जाने के दौरान ट्रेन से गिरी युवती की मौत, सहेली घायल; बिहटा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें