फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अब पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को कहा जननायक, राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए पूर्णिया सांसद

Sun, 24 Aug 2025 02:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar :  मतदाता अधिकार यात्रा में चल रहे लोग कुक दिन पहले राहुल गांधी को 'जननायक' शब्द से संबोधित कह रहे थे, लेकिन आज पूर्णिया सांसद ने तेजस्वी यादव को जन नायक कह दिया। अब आलम यह है कि पप्पू यादव सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।  
विज्ञापन
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में एक अप्रत्याशित और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। लंबे समय से अलग-थलग चल रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने खुले मंच से राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव को 'जननायक' और 'भाई' कहकर संबोधित किया है। इसके बाद कई लोगों ने पप्पू यादव को ट्रॉल करना शुरू कर दी। यह  घटना 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान अररिया की धरती पर हुई, जिस वजह से आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में पप्पू यादव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो देश के हर थाने में मेरे ऊपर केस दर्ज करवाओ

कार्यक्रम में जब पप्पू यादव भाषण देने के लिए आए, तो उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत तेजस्वी यादव की प्रशंसा से की। उन्होंने कहा कि जननायक और मेरे भाई तेजस्वी यादव हैं, जो नफरत और आतंक को खत्म करने में लगे हुए हैं। पप्पू यादव का यह बयान केवल एक संबोधन नहीं था, बल्कि यह बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म हो गई कि यह केवल एक मंच साझा करना नहीं, बल्कि एक नए गठबंधन की नींव है। वर्षों तक दोनों नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पूर्णिया में राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत की, खुद चलाई बाइक; तस्वीर

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के तेजस्वी यादव को 'जननायक' कहने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव को 'जननायक' कहकर संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स के बीच इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। ट्रोल करने वालों का कहना है कि पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी, और अब उन्हें 'जननायक' कहना विरोधाभास है। ऐसे में पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी को "जननायक" की उपाधि देना दर्शाता है कि वे अब तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। पप्पू यादव का सीमांचल और कोसी क्षेत्र में एक बड़ा जनाधार है, इसलिए इस बढ़ती नजदीकी के पीछे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अहम भूमिका मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें