फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, पास खड़ी दूसरी बस भी चपेट में आई; युवक के पकड़े जाने पर पता चला सच

Fri, 13 Dec 2024 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस में एक युवक धूम्रपान कर रहा था। उसकी लापरवाही से बस में आग लगी। बस से युवक को भागते हुए देखा गया, जिसे बस स्टाफ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में अचानक धुआं निकलने और फिर आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। आग लगने के पीछे एक धूम्रपान करने वाले युवक का हाथ बताया जा रहा है, जिसे मौके से भागते हुए पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया के बस स्टैंड पर खड़ी एक बस से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटों ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी दूसरी बस भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बाकी बसों को आग से बचा लिया।

विज्ञापन

 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस में एक युवक धूम्रपान कर रहा था। उसकी लापरवाही से बस में आग लगी। बस से युवक को भागते हुए देखा गया, जिसे बस स्टाफ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि पहली बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। दूसरी बस को आंशिक नुकसान हुआ।
 
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बस स्टैंड पर अक्सर खाली बसों में धूम्रपान करते युवकों को देखा जाता है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करती है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
घटना के संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय निवासियों और बस स्टाफ ने मामले की जांच और जिम्मेदार युवक पर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें