फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया के कारी कोसी नदी के छठ घाट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, गले पर मिले जख्म के निशान

Wed, 14 Jan 2026 10:18 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में कारी कोसी नदी के छठ घाट से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। मृतक के गले पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। फिलहाल शिनाख्त और जांच जारी है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में कारी कोसी नदी के छठ घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है, जहां पहचान होने तक सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन


घटना बुधवार को मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा-सत कोदरिया मार्ग पर स्थित कारी कोसी नदी के छठ घाट की है। जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने नदी के पानी में एक शव को उतराते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत मरंगा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसआई रामकृष्ण और एएसआई मो. रिजवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

शव के अवलोकन के दौरान मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या गला रेत कर या किसी धारदार हथियार से की गई है। शव मिलने की खबर फैलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन




पढ़ें- Bihar News: चालू आटा चक्की का पट्टा बदलने के दौरान जैकेट फंसने से संचालक की मौत, कई टुकड़ों में बंट गया था हाथ
विज्ञापन


घटना के संबंध में मरंगा के प्रभारी थानाध्यक्ष आयुष राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। ऐसा लग रहा है कि अपराधी ने किसी अन्य स्थान पर घटना को अंजाम दिया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां नदी में फेंक दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

एसआई रामकृष्ण ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा जाएगा और आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें