फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?

Mon, 12 Jan 2026 03:47 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और पूर्णिया गैंगरेप पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शराब व नशे को अपराध की जड़ बताते हुए दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी देने की मांग की और लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई को राजनीतिक भेदभाव करार दिया।
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लगातार हो रही रेप और हत्या की वारदातों ने राज्य की कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पूर्णिया में एक युवती से शराब पिलाकर किए गए सामूहिक दुष्कर्म पर सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए दोषियों को सीधे फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन


सांसद पप्पू यादव ने भावुक और कड़े लहजे में कहा कि बिहार में अब कानून का डर खत्म हो चुका है। पूर्णिया की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बेटी जो मेहनत करके अपनी जिंदगी जी रही थी, उसे 25 किलोमीटर दूर ले जाकर शराब पिलाई गई और फिर दरिंदगी की गई। यह किसी जल्लाद के काम से कम नहीं है।

उन्होंने राज्य में हुई अन्य घटनाओं को गिनाते कहा खगड़िया में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पटना के हॉस्टल में छात्रा से रेप और फिर उसकी हत्या और जहानाबाद में बलात्कार के बाद नृशंस हत्या। पप्पू यादव ने दो टूक कहा कि ऐसे मामलों में अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार स्पीडी ट्रायल चलाकर इन 'जल्लादों' को अविलंब फांसी की सजा दिलाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार

अपराध के पीछे के कारणों पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि बिहार में प्रतिबंधित शराब और बढ़ता ड्रग्स (स्मैक) का चलन बेटियों के लिए काल बन रहा है। उन्होंने कहा कि नशा सबसे गलत है, यही बलात्कार का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। बेटी के साथ कोई सौदा नहीं किया जा सकता, अपराधियों को बख्शना बंद करे सरकार।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार के कई सांसद अपनी सांसद निधि खर्च करने में नाकाम रहे हैं, जो उनकी अकर्मण्यता को दर्शाता है। विकास के पैसे का उपयोग न होना जनता के साथ धोखा है। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला सर्वोपरि है। लेकिन सवाल उठाया कि देश में भ्रष्टाचार के आरोप कई नेताओं पर हैं, फिर केवल लालू यादव को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें