फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिया में मातम का पहाड़: बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने तोड़ा दम, कुछ मिनटों में बिखर गया पूरा परिवार

Mon, 01 Dec 2025 08:58 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

लुधियाना में बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही मां को हार्ट अटैक आया और कुछ ही मिनटों में दोनों की मौत हो गई। पूर्णिया के धापटोला बागढर गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
मां व बेटे की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में अमौर प्रखंड के धुरपैली पंचायत अंतर्गत धापटोला बागढर गांव में एक परिवार पर दर्द का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरे इलाके में मातम छा गया। लुधियाना में सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां को दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही मिनटों में उनकी भी मृत्यु हो गई।

लुधियाना मजदूरी करने गया था

विज्ञापन

परिवार के मुखिया 65 वर्षीय शांति लाल विश्वास ने बताया कि उनका पुत्र प्रमोद विश्वास (35), जो पैर से दिव्यांग था, आठ महीने पहले बारह वर्षीय बेटे आशिक कुमार के साथ लुधियाना मजदूरी करने गया था। वह वहीं रहकर मेहनत-मजदूरी करता था और परिवार के खर्च के लिए पैसे भेजता था।

काम करके घर आ रहा था, तभी हो गया हादसा
रविवार को काम खत्म कर साइकिल से कमरे की ओर लौटते समय सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार वाहन ने प्रमोद को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लुधियाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूरी चलने के बाद मां सड़क पर गिरी

विज्ञापन

उधर, लुधियाना से सूचना गांव भेजी गई। उस समय मृतक की मां संतोलिया देवी गाँव के महर्षि मेंही ज्ञान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में शामिल थीं। बच्चों ने जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर दी, वह बदहवास होकर घर की ओर दौड़ीं। लेकिन घर से कुछ दूरी पहले ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे सड़क पर गिर पड़ीं। लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी भी मौत हो गई।

घर में टूटा दुखों का पहाड़
घर में प्रमोद की पत्नी माला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन साल की अनुष्का और आठ महीने की कोमल मां को बेसुध देखकर बिलख रही हैं। कुछ ही पल के अंतराल में बेटे और फिर मां की मौत से परिवार पर शोक का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Dr. Prem Kumar : बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था

जिला प्रशासन से मदद की अपील
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि इकबाल खान उर्फ लालखान सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि पीड़ित परिवार को पंचायत स्तर पर मिलने वाली सभी सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से प्रवासी मजदूर की मौत पर मिलने वाली आर्थिक मदद शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें