फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वज्रपात से 10 वर्षीय बालिका सहित दो की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं; कई मवेशियों की भी गई जान

Wed, 16 Sep 2026 06:24 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 10 वर्षीय बालिका और 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं, तीन मवेशियों की भी मौत हुई है। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं से पसरा मातम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक 10 वर्षीय बालिका और एक 60 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं तथा तीन मवेशियों की भी जान चली गई। इन घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में मातम पसरा हुआ है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की है।

रेखा देवी, फुदो देवी और शकुनियां देवी गंभीर रूप से झुलसीं

विज्ञापन

केनगर प्रखंड क्षेत्र के सहरा पंचायत अंतर्गत छोटी सहरा में महिलाएं मखाना की गुड़ी चुनने के लिए बहियार गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक गरज के साथ तेज आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की सीधी चपेट में आने से पनझलिया देवी (60 वर्ष), पति हरिबू ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में रेखा देवी, फुदो देवी और शकुनियां देवी गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हो गईं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दूसरी घटना मरंगा थाना क्षेत्र की रहुआ पंचायत स्थित जोतलखाय गांव में घटी। यहां घर के बाहर मौजूद 10 वर्षीय बालिका मनीषा कुमारी (पिता चंदन यादव) अचानक वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, इसी पंचायत में वज्रपात से बड़ी संख्या में मवेशियों का नुकसान हुआ है। जोतलखाय निवासी ब्रह्मदेव यादव का एक बछड़ा तथा कल्याणपुर निवासी श्याम लाल शर्मा की दो दुधारू भैंसों की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फसलों की बर्बादी का लिया जायजा

घटनाओं की सूचना मिलते ही केनगर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा और राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक रिपोर्ट तैयार की। सहरा पंचायत की मुखिया रतन देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार पासवान और ज्योतिष साह ने अंचलाधिकारी से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से अविलंब चार-चार लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को सरकारी सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

रोते बिखलते परिजन।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें