फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज SDPO पद से हटाए गए गौतम कुमार, विजिलेंस छापेमारी में मिली थी करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति

Wed, 01 Apr 2026 10:14 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार को आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया। जांच में करोड़ों की जमीन-जायदाद, सोना-चांदी और कई शहरों में निवेश का खुलासा हुआ है।  
विज्ञापन
एसडीपीओ गौतम कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई उनके कई ठिकानों पर हुई विजिलेंस छापेमारी के बाद की गई, जिसमें आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था। उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। उनकी जगह एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह को किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन




80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का हुआ था खुलासा
मंगलवार को हुई छापेमारी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम को 84 लाख रुपये मूल्य के 600 ग्राम सोने के गहने और 2.50 लाख रुपये के चांदी के गहने मिले थे। इसके अतिरिक्त, करीब 80 करोड़ रुपये की जमीन-जायदाद और मकान के कागजात भी बरामद हुए।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने परिवार के लोगों के नाम पर बनाई संपत्ति
गौतम कुमार की अवैध कमाई में उनकी पत्नी रूबी, सास पूनम देवी और पूर्णिया में रहने वाली एक महिला मित्र भी शामिल पाई गईं। इन तीनों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गौतम कुमार मूल रूप से पूर्णिया के इंदिरानगर, हाउसिंग कॉलोनी, नाला रोड के निवासी हैं और पटना के मुन्ना चौक में भी उनका एक आलीशान मकान है।

1994 में दरोगा के रूप में शुरू किया था करियर
गौतम कुमार ने 1994 में दरोगा के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जांच में सामने आया है कि वह हमेशा पैरवी के दम पर सीमांचल क्षेत्र में तैनात रहे। EOU को उनके शराब, कोयला, लॉटरी और सुपारी तस्करों से संबंध होने के भी सबूत मिले हैं। पूर्णिया में 2.5 करोड़ रुपये का आलीशान मकान और थार व क्रेटा समेत चार गाड़ियां भी उनकी संपत्ति में शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे

पहले भी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं एसडीपीओ
जांच से यह भी पता चला है कि एसडीपीओ गौतम कुमार पहले भी अररिया में अवैध वसूली के आरोप में निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं। चर्चा है कि उन्होंने पूर्णिया के एक विधायक के साथ सिलीगुड़ी में चाय बागान खरीदा है। इसके अलावा, नोएडा और गुरुग्राम के डीएलएफ में भी उनके फ्लैट और निवेश की बात सामने आई है। EOU अब उनके 1994 के भर्ती रिकॉर्ड की भी जांच कर सकती है। उनकी संपत्ति सिलीगुड़ी और गंगटोक में भी होने की जानकारी मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें