फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक ही परिवार के तीन बच्चों की नदी में डूबकर मौत, आज ही जाने वाली थी मामा की बारात; गम में बदलीं खुशियां

Sat, 12 Apr 2025 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: किशनगंज में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के महौल को अचानक मातम में बदल दिया। दरअसल, मामा की शादी में गए तीन सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गए। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
तीन बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में एक शादी समारोह में दर्दनाक घटना घटी। बालूबारी गांव में शुक्रवार दोपहर को मामा की शादी में आए तीन सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महमूद हसन (11), हुसैन अहमद (9) और मोहम्मद हसन (6) के रूप में हुई है। तीनों सगे भाई थे और इनके पिता का नाम मोहम्मद अंजार आलम है, जो दहिभात पंचायत की दरगाह बस्ती गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: किसान की संदिग्ध मौत; रात को दो लोग बुला ले गए थे, सुबह वाहन से घर पहुंचा शव, जानें मामला

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बच्चे समारोह स्थल के पास स्थित नदी में दोपहर करीब दो बजे के आसपास के समय नहाने के लिए गए थे। अचानक गहराई में चले जाने की वजह से तीनों पानी में समा गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाव के लिए दौड़ते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
घटना की खबर मिलते ही शादी समारोह का माहौल मातमी सन्नाटे में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। गांव और आसपास के इलाकों में इस हृदयविदारक हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है। सभी लोग इस असमय मौत पर गहरा दुख जता रहे हैं।



यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल; बैंक जा रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
 
इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार और अंचल अधिकारी गरिमा गीतिका ने बताया कि परिजन सभी बच्चों के शव लेकर अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। उन्हें काफी समझाया गया, मगर उन्होंने बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और शव को दफनाने की प्रक्रिया में जुट गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें