फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उदयपुर–कामाख्या एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, डंडखोरा स्टेशन के पास पटरी से उतरा पैंट्री कार का पहिया

Wed, 09 Jul 2025 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Katihar News: कटिहार में उदयपुर–कामाख्या एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, डंडखोरा स्टेशन के पास पटरी से ट्रेन की पैंट्री कार का पहिया उतर गया, जिससे यात्री दहशत में आ गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटना से डरे-सहमे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर से कामाख्या जा रही कविगुरु एक्सप्रेस में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कटिहार जिले के डंडखोरा स्टेशन के पास ट्रेन की एक अतिरिक्त पैंट्री कार बोगी का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सौभाग्यवश इस हादसे में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेन में मौजूद सैकड़ों यात्री डर और दहशत के माहौल में आ गए।

विज्ञापन

 
ट्रेन में तेज झटका लगने के बाद आई घिसटती बोगी की आवाज
घटना उस समय हुई जब ट्रेन कटिहार से रवाना होकर न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक जोरदार झटका महसूस हुआ और एक बोगी से घिसटने जैसी असामान्य आवाजें आने लगीं। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो पाया कि ट्रेन की अतिरिक्त पैंट्री कार का एक चक्का ट्रैक से उतरकर काफी दूर तक घिसटता चला गया और फिर किसी तरह पटरी पर लौट आया। अगर बोगी पूरी तरह से पलट जाती या अन्य डिब्बों को अपनी चपेट में ले लेती, तो यह घटना एक भयावह हादसे में बदल सकती थी।

यह भी पढ़ें- कटिहार बंद के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा: मिरचाईबाड़ी में राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसपी लौटे खाली हाथ
विज्ञापन

 
रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोगी के पहिए की लीफ स्प्रिंग (पत्ती) टूटने से यह असंतुलन हुआ, जिससे चक्का पटरी से उतर गया। रेलवे प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
 
थोड़ी देर के लिए रोका गया यातायात
घटना के बाद संबंधित ट्रैक पर थोड़ी देर के लिए रेल यातायात रोक दिया गया, ताकि तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा सके। ट्रेन को पास के एक सुरक्षित स्टेशन पर रोका गया है। राहत की बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी यात्री को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की चोरी कर रहा, यही महाराष्ट्र में किया था
 
रेलवे की मेंटेनेंस पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर से रेलवे की रखरखाव प्रणाली और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि रेल प्रशासन ने यात्रियों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और तकनीकी खामियों की पहचान कर उन्हें सुधारने की बात कही है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने इस बात पर संतोष जताया कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। रेलवे की तकनीकी टीम फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद है और ट्रैक की मरम्मत व बोगी की तकनीकी जांच का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें