फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शौचालय टंकी खोलने के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस से दो लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Thu, 22 May 2025 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Katihar News: कटिहार के एक गांव में एक नवनिर्मित शौचालय की टंकी खोलने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत रौतारा थाना क्षेत्र के रौनिया गांव में एक नवनिर्मित शौचालय की टंकी खोलने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा पूरे गांव को सदमे में डाल गया। इस हादसे में गृहस्वामी लक्ष्मी महतो के पुत्र मनोज महतो और एक मजदूर रणजीत सिंह की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
चार टंकियों में से आखिरी बनी जानलेवा
जानकारी के अनुसार, मनोज महतो अपने घर पर बनाए गए चार शौचालय टंकियों की सेंटरिंग (शटरिंग) हटवा रहे थे। पहले तीन टंकियों की शटरिंग सुरक्षित ढंग से हटा ली गई थी, लेकिन चौथी टंकी खोलते समय अनहोनी घट गई। जैसे ही एक मजदूर टंकी में नीचे उतरा, वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए मनोज महतो समेत अन्य चार लोग एक-एक कर टंकी में उतरे, लेकिन सभी दम घुटने के कारण बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें- रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने मां और प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पहले ही रच ली थी जान लेने की साजिश; जानें
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की तत्परता से निकाले गए सभी लोग
हादसे के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन मंगवाई और टंकी का ढक्कन तोड़कर सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज महतो और मजदूर रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।
 
गांव में मातम, प्रशासन ने शुरू की जांच
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों की आंखों में आंसू और दिलों में डर है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नव निर्मित टंकियों या बंद स्थानों में काम करते समय पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर
 
समझ से बाहर हुई लापरवाही
विशेषज्ञों के अनुसार, नवनिर्मित शौचालय टंकियों में अक्सर जहरीली गैसें जैसे मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जमा हो जाती हैं, जो अंदर घुसते ही व्यक्ति को बेहोश कर सकती हैं। ऐसी टंकियों में काम करने से पहले उचित वेंटिलेशन और सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता होती है, लेकिन सावधानी की कमी ने दो लोगों की जान ले ली और तीन की जिंदगी खतरे में डाल दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें