सूरज बिहारी हत्याकांड का आरोपी स्नेहिल झा तथा पिता जवाहर यादव के साथ सूरज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में शुक्रवार को एक साथ दो बड़े और भावनात्मक घटनाक्रम सामने आए। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद जहां मुख्य आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में सरेंडर कर दिया, वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता और प्रतिष्ठित व्यवसायी जवाहर यादव का बेटे के वियोग में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में किया आत्मसमर्पण
मुजफ्फरपुर एसएसपी कांटेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्नेहिल झा और आदित्य ठाकुर ने ब्रह्मपुरा थाना में सरेंडर किया है। बताया गया कि पूर्णिया पुलिस की ओर से कुर्की-जब्ती का इश्तिहार चिपकाए जाने और लगातार छापामारी के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया। मुजफ्फरपुर पुलिस ने सरेंडर की सूचना पूर्णिया पुलिस को दे दी है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर पूर्णिया पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आई।