फारबिसगंज में होली के दिन जहां पूरा इलाका रंग और गुलाल में डूबा था, वहीं परवाहा गांव में खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। 38 वर्षीय निशु ठाकुर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह महानंद ठाकुर के पुत्र तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर के भतीजे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशु ठाकुर मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। सैफगंज से आगे दोगच्छी चौक के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि परिजनों द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार करने की बात कही जा रही है।